भूमि विवाद को ग्राम कचहरी में निबटाएं

अकोढ़ीगोला : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीओ विकास कुमार की अध्यक्षता में सरपंच व न्याय मित्रों की एक बैठक हुई. सीओ ने कहा कि ग्राम कचहरी में जमीन संबंधी मामलों को निबटाये. अगर समस्या जटिल हो तो पुलिस के सहयोग से समस्या के समाधान का प्रयास करें. सरकारी जमीन के अतिक्रमण करता […]
अकोढ़ीगोला : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीओ विकास कुमार की अध्यक्षता में सरपंच व न्याय मित्रों की एक बैठक हुई. सीओ ने कहा कि ग्राम कचहरी में जमीन संबंधी मामलों को निबटाये. अगर समस्या जटिल हो तो पुलिस के सहयोग से समस्या के समाधान का प्रयास करें. सरकारी जमीन के अतिक्रमण करता हो या उसपर विवाद करता हो तो कचहरी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करें.
न्याय मित्र अपने कार्यों में पारदर्शिता लाये, ताकि ग्राम कचहरी के न्याय लोगो में विश्वनियता कायम कर सके. लोग विवाद को निबटाने के लिए अन्य जगहों के बजाय ग्राम कचहरी की प्राथमिकता दे. इस मौके सरपंच प्रमोद सिंह, प्रमिला देवी, विनोद पासवान, तारामुनि देवी, श्रीराम प्रजापति, एसआइ सुरेश तिवारी, रवि कुमार, भगवान सिंह, प्रभा कुमारी, राजू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




