गया में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, 2 भाई समेत 3 की घटनास्थल पर मौत

Updated at : 09 Jan 2023 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
गया में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, 2 भाई समेत 3 की घटनास्थल पर मौत

गया में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जिससे दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

गया. बिहार के गया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर तेज रफ्तार हाइवा ने तीन लोगों को कुचल दिया है. जिससे दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की वजह कुहासा बतायी जा रही है. बतायाा जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे. इसी दौरान हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया और भागने के क्रम में थोड़ी दूर जाकर पलट गया. तीनों मृतक की पहचान हो गई है. मोहम्मद तंजीर और मोहब्बत मिस्बाह दोनों सगे भाई थे. वहीं एक अन्य बुजुर्ग की पहचान सादिक अंसारी (67 वर्ष) के रुप में की गई है. तीनों गया के टिकारी थाना क्षेत्र के विशुनगंज के रहने वाले थे.

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे. इसी दौरान चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव के पास घने कोहरा गिरा था. कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. बाइक सवार युवक कुछ समझ पाते तब तक हाइवा के धक्के से तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

Also Read: गोपालगंज में आग से झुलसी महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, चिता से अधजले शव उठाकर ले गयी पुलिस
कटिहार में युवक की मौत

इधर, कटिहार जिले से हादासे की खबर आ रही है. कटिहार में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई है. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के परवत्ता इलाके के रहने वाले राजेश के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि इस इलाके से हाईटेंशन तार काफी नीचे से गुजर रही थी. वह सरिये के संपर्क में आ गई. जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन