PHOTOS: कुदरत का तोहफा है मुंगेर का ऋषिकुंड, तस्वीरों में देखें मलमास मेले में आपके लिए क्या है खास..

Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 04 Aug 2023 2:39 PM

विज्ञापन

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत ऋषिकुंड कुदरत का उपहार है. यहां का मलमास मेला काफी प्रसिद्ध है. आपके लिए इस मेले में क्या खास है और किस तरह आप ऋषिकुंड पहुंच सकते हैं. साथ ही इसके महत्व की भी जानकारी यहां तस्वीरों के माध्यम से जानिए..

विज्ञापन
undefined

मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड में स्थित ऋषि कुंड पयर्टकों को अपनी ओर काफी ज्यादा लुभाता है. हरियाली की छटा बिखेरती ऋषि कुंड अपने गर्भ में रामायण काल की धर्म गाथा समेटे हुए तपो स्थल के रूप में मशहूर होने के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी पर्यटक को ऋषि कुंड आने के लिए मजबूर करती है.

undefined

जिस स्थल पर रामायण काल में विभांडक ऋषि एवं श्रृंगी ऋषि जैसे महान मुनियों ने तप किया हो वह स्थल स्वयं पूजनीय हो जाता है. साथ ही साथ प्रत्येक 3 वर्ष पर मलमास मेला का आयोजन होते ही प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो जाता है. राजगीर के बाद ऋषिकुंड में ही मलमास मेला का आयोजन होता है जहां पर मलमास के दौरान रोजाना कई हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए श्रद्धा के साथ आते हैं.

undefined

प्रत्येक तीन वर्षों पर आयोजित होने वाला मलमास मेला 18 जुलाई से शुरू है जो 16 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु ऋषिकुंड की तपोभूमि का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.

undefined

ऋषि कुंड में जितने भी गर्म जल के कुंड हैं, सभी कुंड में जल का तापमान अलग-अलग है. किसी कुंड में जल का तापमान काफी कम है. जिस पानी से कोई भी श्रद्धालु आराम से स्नान कर लेते हैं. इसके उलट जिस कुंड के जल का तापमान ज्यादा है उस जल से जाड़े में भी स्नान करने में जल का तापमान सहने में थोड़ी मुश्किल होती है. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की ऋषि कुंड के प्रति इतनी ज्यादा श्रद्धा है कि ऋषि कुंड मलमास मेला में आने से अपने आप को रोक नहीं पाते हैं.

undefined

मलमास मेला के दौरान कई प्रकार की दुकानें भी सजायी गयी है, जहां महिला, पुरुष एवं बच्चे अपने पसंदीदा समान, मिठाई व चाट का आनंद लेते हैं. इस दौरान श्रद्धालु यहां के प्राकृतिक छटाओं का आनंद भी उठा रहे हैं.

undefined
undefined
undefined

ऋषि कुंड जाने के लिए रेल मार्ग ..

जमालपुर-सुल्तानगंज रेलखंड के बीच ऋषि कुंड रेल हॉल्ट से 6 किलोमीटर की दूरी तय कर ऋषि कुंड पहुंच सकते हैं. ऋषि कुंड हॉल्ट पर कई पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव भी होता है. ट्रेन से उतरने के बाद कई टोटो रिक्शा ऋषि कुंड जाने के लिए मिल जाता है. वैसे पूर्व में बरियारपुर मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग 80 में काली स्थान के समीप से ही छोटी वाहन गाड़ी सीधे ऋषि कुंड का पहुंचाया करती थी परंतु ऋषि कुंड हॉल्ट के समीप रेल पुलिया की मरम्मत की हो रही है जिस कारण कालीस्थान से आप सीधे वाहन के द्वारा ऋषि कुंड नहीं जा सकते हैं.मुंगेर का ऋषिकुंड

undefined

ऋषि कुंड में बहने वाले औषधि युक्त गर्म जल से अपने रोगों को दूर करने के लिए भी श्रद्धालु आते हैं. ऐसी मान्यता है कि यहां के गर्म जल में नहाने से त्वचा रोग की समस्या भी खत्म हो जाती है. यहां जितने भी छोटे-छोटे कुंड हैं सभी कुंड के जल का तापमान अलग-अलग है और यहां के गर्म जल में बना भोजन बहुत स्वादिष्ट होता है.

undefined

सड़क मार्ग से ऋषि कुंड

बरियारपुर मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग 80 में नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ से पाटम गांव होते हुए 9 किलोमीटर की दूरी तय कर वाहन से ऋषि कुंड पहुंच सकते हैं.

undefined

बरियारपुर खड़गपुर एनएच 333 मार्ग में बहादुरपुर शिवाला एवं लोहची बाजार से 11 किलोमीटर की दूरी तय कर वाहन से ऋषिकुंड पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन