देसी पिस्टल व चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 03 Jun 2024 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
देसी पिस्टल व चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बाइपास उफरैल चौक पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल व चार कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. मरंगा थानाध्यक्ष को रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली की बाइपास उफरैल चौक पर कोई व्यक्ति नशे की हालत में हल्ला गुल्ला कर रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष रात्रि गश्ती पदाधिकारी के साथ उफरैल चौक पहुंचे, तो पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो नाम पता बताने के क्रम में उनके मुंह से शराब जैसी गंध आ रही थी. उनकी विधिवत तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त की जांच ब्रेथ एनालाइजर से किया गया तो जांच में शराब पीने की मात्रा पाया गया. व्यक्ति को शराब का सेवन करने एवं अवैध हथियार के रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त आशीष चंद मधुबनी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश कॉलोनी का रहनेवाला है.गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्याय हिरासत में भेजा गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन