मझुवा टोला में छत पर सो रहे युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

– छत से नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, इलाज के दौरान हुई मौत – परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत के मझुवा टोला में बीती रात छत पर सो रहे युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. वह छत से नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया. जीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान राजकुमार सहनी (27) दिवानगंज, सहनी टोला निवासी के रूप में हुई है. घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या यह मामला छत से गिरने के दौरान टिन से कटने के कारण मौत का मामला लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का मझुवा टोला अक्सर आना जाना लगा रहता था. इसी बीच बुधवार को रात्रि गांव में शादी समारोह था. इसको लेकर वह वहीं अरुण ऋषि की छत पर सो गया. देर रात्रि अचानक तेज आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो देखा कि राजकुमार सहनी छत से नीचे गिर पड़ा है और आंगन में लगी टिन की टाट से उसके गर्दन में काफी जख्म हो गया है. उसे इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी कर घर परिवार को चलाता था. उसकी अबतक शादी भी नही हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन