ePaper

विजय कुमार के जिला उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

Updated at : 18 Aug 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
विजय कुमार के जिला उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

भाजपा नेता विजय कुमार सिंह को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुंदन कुणाल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन

जलालगढ़. भाजपा नेता विजय कुमार सिंह को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुंदन कुणाल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कुणाल पूर्व में अभाविप के नगर मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो में जिला मंत्री, मंडल प्रभारी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ अररिया के जिला प्रभारी का दायित्व का निर्वहन किया है. साथ ही साथ जलालगढ़ प्रखंड के विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि और नेहरू युवा केंद्र पूर्णिया के जिला सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं. वहीं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह जलालगढ़ मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व के साथ दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला. भाजपा नेताद्वय के मनोनयन पर भाजपा नेता किशोर कुमार जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सह पीयू सिंडिकेट सदस्य प्रो केके सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, धनंजय दुबे, संजय चौधरी, कर्ण सिंह, प्रियांशु कुमार, राजकुमार केशरी, विष्णु शर्मा, सदानंद झा, अविनाश राय, धीरज कुमार, गौरव सिंह, राजेश सिंह, पिंटू चौधरी, दिनेश दास, विजय मंडल, अभिनंदन राय, जय किशन राय,अशोक सिंह, नागेंद्र चौहान, रामानंद विश्वास आदि ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन