चांदपुर भंगहा में वाहन की ठोकर से महिला की मौत

मृत महिला की पहचान झालो देवी के रूप में हुई
प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9 में अज्ञात वाहन की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी चंदेश्वरी ततमा की पत्नी झालो देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की देर शाम झालो देवी सड़क किनारे होकर जा रही थी. पीछे से अज्ञात वाहन ठोकर मारता हुआ भाग निकला. दुर्घटना के कारण झालो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस मामले में जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










