विहिप की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा

Updated at : 02 Apr 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
विहिप की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा

विश्व हिंदू परिषद

विज्ञापन

पूर्णिया. विश्व हिंदू परिषद की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से श्रीनगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रोहित चौहान को मनोनीत किया गया. बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने किया. जबकि मंच संचालन विहिप जिला मंत्री राणा गौतम सिंह ने किया. बैठक में जिला मंत्री राणा गौतम सिंह से मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के साथ विहिप बजरंगदल की अगले रणनीति पर विचार विमर्श कर प्रखंडों के सभी पंचायतों व ग्राम समिति पूर्ण करने निर्देश दिया. बैठक में मौजूद विहिप, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा विधिवत रूप से पूजा पाठ भजन कीर्तन कर रामोत्सव मनाया गया. जिला मंत्री श्री सिंह ने जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा के सहमति से संगठन विस्तार करते हुए श्रीनगर प्रखंड समिति में आज नये दायित्वों की घोषणा की जिसमे रोहित चौहान को प्रखंड अध्यक्ष, गोविंद साहनी को प्रखंड मंत्री, शिवम शर्मा को बजरंगदल प्रखंड संयोजक और दिलखुश शर्मा को बजरंगदल प्रखंड सुरक्षा प्रमुख का दायित्व दिया गया. संगठन के निर्देशानुसार आगामी रामोत्सव को लेकर अगले 4 अप्रैल तक श्रीनगर के सभी पंचायतों में रामोत्सव मनाने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन