लंबित मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Oct 2025 6:45 PM
अमौर
अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटी शेथ कमाल एवं शेख मुख्तार साकिन मजराही, थाना अमौर, जिला पूर्णिया के निवासी बताये गये जो पूर्णिया न्यायालय से निर्गत वारंट जीआर 1577/22 का वारंटी रहा है. अपर थानाध्यक्ष अनन्त राम ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ वारंटी के घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










