पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर अगले महीने दो वेटिंग रूम की होगी शुरूआत : डीआरएम

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट स्टेशन में वाशिंग पिट के लिए फिजिबिलिटी चेक की प्रक्रिया

विज्ञापन

– पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर एबीटीएम मशीन से मिलेगा टिकट -कोर्ट स्टेशन में वाशिंग पिट के लिए फिजिबिलिटी चेक की प्रक्रिया पूर्णिया. समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सोमवार को पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा कि अगले माह मार्च के पहले हफ्ते में कोर्ट स्टेशन पर दो वेटिंग रूम की शुरुआत की जायेगी. इसके अलावा स्टेशन पर दो एबीटीएम मशीन लगेगी. यह मशीन लग जाने से लाइन में खड़ा रहना नहीं पड़ेगा. चंद मिनटों में यात्री खुद से छोटे-बड़े स्टेशन के लिए टिकट आसानी से निकाल सकते हैं. अगर यात्री के पास पैसे नहीं है तो स्मार्ट कार्ड या यूपीआइ से भी टिकट का भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा इंक्वायरी काउंटर की शुरुआत की जायेगी. डीआरएम ने कहा कि कोर्ट स्टेशन में वाशिंग पिट के लिए फिजिबिलिटी चेक की जा रही है. इससे पहले यहां से ब्लास्ट डिपो को केनगर स्टेशन शिफ्ट की प्रक्रिया जा रही है. कोर्ट स्टेशन से दिल्ली ट्रेन चलने की बात पर डीआरएम ने बताया कि प्रस्ताव में है, इस ओर कार्य शुरू होने पर जानकारी दी जायेगी. इससे पहले डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीआरएम के साथ बड़ी संख्या में रेलवे के वरीय अधिकारी थे. वहीं कोर्ट स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था व्यापक स्तर पर थी. डीआरएम विनय श्रीवास्तव स्पेशल सेलून से उतरते ही निर्माणाधीन दोनों वेटिंग रूम का सबसे पहले निरीक्षण किया. वेटिंग रूम में बन रहे बाथरूम का भी जायजा लिया. इसके बाद टिकट काउंटर रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लगे चाय-बिस्किट व पानी के काउंटर की बारीकी से जांच की. काउंटर से हाथ में बिस्किट के पैकेट को लेकर कहा कि ऑरिजनल है या नहीं, जिस पर वेंडर ने बताया कि सर ऑरिजिनल है. जहां उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए. डीआरएम ने कोर्ट स्टेशन के बाहर परिसर का भी निरीक्षण किया. इतना ही नहीं दुर्गा मंदिर के पीछे रेलवे की जमीन का भी मुआयना किया. जहां उन्होंने मंगलवार के दिन ही उक्त जमीन की मापी करने का आदेश दिया. डीआरएम ने कहा कि उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया है. जहां-जहां कमियां पायी गयी है, उसे अविलंब ठीक करने की कोशिश की जायेगी. उन्होंने बताया कि उन्होंने कोर्ट स्टेशन से सहरसा के बीच दोपहर ढाई बजे के बाद रात्रि 9:30 बजे ट्रेन के बीच ट्रेन चलाने की बात पर बताया कि इसे प्रस्ताव में अभी ले रहा हूं. उन्होंने संबंधित अधिकारी को इस ध्यान देने का आदेश दिया. डीआरएम ने स्पष्ट रुप से कहा कि कोर्ट स्टेशन में रेलवे की जमीन को जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा. जो भी व्यक्ति अतिक्रमण मुक्त नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारी सहित कोर्ट स्टेशन के अधीक्षक सुजीत शरण सिन्हा आदि कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन