चार ग्राम स्मैक के साथ हरदा बाजार का दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चार ग्राम स्मैक के साथ

विज्ञापन

पूर्णिया. बियाडा ओपी प्रभारी शिशुपाल कुमार को गुप्त सूचना मिली की मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा का रहनेवाला आशीष कुमार अपने सहयोगी हरदा बाजार के ही अंकित सहनी के साथ अपने घर से स्मैक का क्रय-विक्रय करता है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी द्वारा सदर एडीपीओ वन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.गठित दल प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ हरदा बाजार स्थित आशीष कुमार के घर पहुंची, तो पुलिस को देखकर दो युवक घर से निकलकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अंकित सहनी एवं आशीष कुमार बताया.इसके बाद आशीष कुमार एवं अंकित सहनी की तलाशी ली गई, तो तलाशी के क्रम में अंकित सहनी के पास से कुल 4 ग्राम स्मैक एवं 650 रूपये नगद बरामद किया गया. बरामद स्मैक एवं नकद को जप्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा स्मैक तस्करी में संलिप्त अपने अन्य सहयोगी के बारे में खुलासा किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन