ePaper

45 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण के साथ बनेंगी 12 किलोमीटर की दो सड़कें: विधायक

Updated at : 10 Aug 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
45 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण के साथ बनेंगी 12 किलोमीटर की दो सड़कें: विधायक

पथ निर्माण विभाग ने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के साथ इंटरमीडिएट लेन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर दी है.

विज्ञापन

पथ निर्माण विभाग ने जारी किया टेंडर, इंटरमीडिएट लेन में होगा सड़कों का निर्माण कार्य

बनमनखी. बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पथ निर्माण विभाग ने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के साथ इंटरमीडिएट लेन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर दी है. निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ प्रारंभ होगा. यह जानकारी स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने दी. उन्होंने बताया कि एनएच-107 बनमनखी बस स्टैंड से जीवछपुर रोड तक छह किलोमीटर लंबी एवं 18 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण 21 करोड़ 12 लाख 62 हजार रुपये की लागत से होगा. वहीं एनएच-107 हृदय नगर चौक से सतवैर अररिया जिला सीमा तक 6.325 किलोमीटर लंबी एवं 18 फीट चौड़ी सड़क 23 करोड़ 58 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बनेगी. विधायक श्री ऋषि ने बताया कि बनमनखी विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. धमदाहा से हृदय नगर चौक तक सड़क निर्माण कार्य पहले से जारी है. वहीं एनएच-107 बजरंगबली से काझी नगराही तक सड़क निर्माण कार्य भी बहुत जल्द प्रारंभ होगा. इन दो सड़कों के निविदा कार्य पूर्ण होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि जीवछपुर से बड़हरा तक सड़क निर्माण का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है. बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र की कई सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य शीघ्र शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन