बिहार के पूर्णिया में डबल मर्डर: फायरिंग में युवक की मौत, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jun 2025 8:16 AM

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

Bihar Crime News: पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. फायरिंग और मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आरोपी पुलिस कस्टडी में इलाजरत है. गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भरेली गांव में महज 15 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. बुधवार दोपहर करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है.

मृतकों की पहचान मो. सैफुद्दीन (35) और मो. शहर अली (62) के रूप में हुई है. वहीं, घायल मो. मुरसलीम (30) का इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है. फायरिंग का मुख्य आरोपी मो. मुरसलीम बताया जा रहा है, जबकि उसका एक साथी हथियार के साथ मौके से फरार हो गया.

बिना किसी बात की शुरू हुई मारपीट

परिजनों के अनुसार, मृतक सैफुद्दीन के पिता पेशकार अली ने हाल ही में 15 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिस पर पड़ोसी मो. मुरसलीम की भी नजर थी. लेकिन जमीन मालिक ने उसे यह जमीन नहीं बेची. बुधवार को पेशकार अली अपने बेटे के साथ जमीन देखने पहुंचे थे, तभी मो. मुरसलीम, उसका पिता मो. शहर अली और मो. मकसूद वहां पहुंचे और बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान मुरसलीम ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली सैफुद्दीन के सीने में लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे मुरसलीम और उसके पिता शहर अली को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी कस्टडी में लिया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शहर अली की भी मौत हो गई.

पुलिस ने क्या कहा?

जलालगढ़ थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी. दोनों पक्षों से दो लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है. अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन