सड़क किनारे गड्ढे में फिसलकर गिरने से बिजली मिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौजूद परिजन

पूर्णिया में एक दुखद हादसा हुआ, जहां काम से घर लौट रहे 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री वीरेंद्र महाल्दार की सड़क पर फिसलकर गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा–मंझेली मार्ग पर हुई, जिसने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

विज्ञापन

पूर्णिया : के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा–मंझेली मार्ग स्थित रानीपतरा बस्ती काली मंदिर के समीप कल्वर्ट के पास सोमवार शाम हुए हादसे में 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान रायपुर निवासी वीरेंद्र महाल्दार (42) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र महाल्दार पिछले करीब 10 वर्षों से बिजली मिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. सोमवार शाम वह रानीपतरा बस्ती में बिजली की खराबी ठीक करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से सड़क फिसलन भरी हो गई और काली मंदिर के पास स्थित कल्वर्ट के समीप उनका पैर फिसल गया. संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र महाल्दार को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने लगे. हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मृतक के पुत्र सूरज महाल्दार ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह काम समाप्त कर घर लौट रहे थे, तभी बारिश के कारण यह हादसा हो गया.

इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

और पढ़ें : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर घायल, दूसरा फरार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन