सिंघियान में आग से दो घर जले, कई मवेशी मरे
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Apr 2026 6:24 PM
कई मवेशी मरे
भवानीपुर.नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 15 स्थित सिंघियान गांव में बुधवार की देर रात अचानक लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए. अग्निपीड़ितों में नीलम देवी और दिलीप कुमार के घर पूरी तरह नष्ट हो गए. आग की लपटों ने घर में रखा सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों रुपये मूल्य की संपति जलकर खाक हो गई. पीड़ित परिवारों के सामने अब खाने-पीने और रहने तक का संकट उत्पन्न हो गया है. आग में 6 बकरियां और 6 बकरी बच्चे जिंदा जल गए. मवेशियों की मौत से परिवार को गहरा आर्थिक झटका लगा है, क्योंकि ये ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा थे. घटना के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों और हवा के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पीड़ित परिवार को प्लास्टिक मुहैया कराया है. स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. वहीं, पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे और राहत सहायता की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










