जीएमसीएच में दो कैंसर मरीजों का किया गया सफल ऑपरेशन
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 02 Apr 2026 6:25 PM
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय
पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग द्वारा एक ही दिन में दो कैंसर रोगियों का ऑपरेशन किया गया, जो विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. यह दोनों ऑपरेशन जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में की गयी. ऑपरेशन टीम में शामिल शल्य चिकित्सकों ने दोनों ही ऑपरेशन को सफल बताया है. मिली जानकारी के अनुसार पहले जलालगढ़ से आये 61 वर्षीय मरीज हरिलाल साह का ऑपरेशन किया गया जो कार्सिनोमा पेनिस से पीड़ित थे. उनका ऑपरेशन सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार एवं डॉ. अमर ने किया वहीं दूसरी मरीज रुपौली निवासी 42 वर्षीया गुड़िया देवी जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं उनका ऑपरेशन डॉ. तारकेश्वर कुमार एवं डॉ. अपराजिता द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. टीम में शामिल एनेस्थीसिया विभाग के एसएमओ डॉ. विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान टीम के सहयोगी चिकित्सकों में डॉ. अश्विनी, डॉ. ऋषव, डॉ. आशीष, डॉ. आशुतोष एवं डॉ. सुमन का सराहनीय योगदान रहा. तकनीकी सहयोग बाबू नारायण एवं अजय द्वारा प्रदान किया गया. अस्पताल प्रशासन ने पूरी टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है. बताते चलें कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग द्वारा पूर्व में भी कई जटिल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किये जा चुके हैं जिससे कई मरीजों को जीवन दान मिला है. यह पूर्णिया और आसपास के अन्य जिलों के मरीजों के लिए वरदान सावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










