जानलेवा हमला मामले में दो गिरफ्तार
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 07 Oct 2025 6:46 PM
धमदाहा
धमदाहा. थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपितों को कुंवारी गांव से गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में कांड के अनुसंधान कर्ता सहायक अवर निरीक्षक सुजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुंवारी गांव में दो माह पूर्व धमदाहा थाना में पूर्व से दर्ज कांड में मेल करने के लिए दवाब बनाने के दौरान जबरन घर में घुसकर रामानंद पोद्दार एवं उनके एवं उनके परिवार के चार लोगों पर जान मारने की हमला किया गया था. आरोपी शिव शंकर पोद्दार एवं शंकर पोद्दार की पत्नी भारती देवी को गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में 14 लोगों पर नामजद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










