21 जुलाई को मधेपुरा में होगा यूथ हॉस्टल्स का त्रिवार्षिक चुनाव

Updated at : 14 Jun 2024 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

21 जून तक नामांकन किया जा सकेगा

विज्ञापन

पूर्णिया. यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार राज्य शाखा का त्रिवार्षिक चुनाव 21 जुलाई ,2024 को मधेपुरा में होगा. उक्त जानकारी देते हुए राज्याध्यक्ष मोहन कुमार और राज्य चेयरमैन के एन भारत ने संयुक्त रूप में बताया कि त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं चेयरमैन के एक-एक पद और उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए 21 जून तक नामांकन किया जा सकेगा. उन्होने बताया कि एसोसिएशन का यह चुनाव प्रति तीन वर्षों में होता है. इसमें राज्य के सभी यूनिटों के सदस्य भाग ले सकते हैं. राज्याध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि राजगीर फैमिली कैंप, मंदार नेचर स्टडी कैंप के अलावे विभिन्न यूनिटों द्वारा सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण हेतु कई कार्य किए गए हैं और इस वर्ष भी वाल्मीकि नगर में फैमिली कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. श्री भारत ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों में एसोसिएशन द्वारा फैमिली कैंप, बच्चों के लिए नेचर स्टडी कैंप और ट्रेकिंग का आयोजन किया जाता है तथा मलेशिया और श्रीलंका भ्रमण का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन