पहले चरण में 23 हजार से अधिक मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 5:46 PM

विज्ञापन

संचालित प्रशिक्षण केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लिया गया जायजा

विज्ञापन

चुनाव ……………………………… संचालित प्रशिक्षण केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लिया गया जायजा पूर्णिया. आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण गुरूवार को छह केंद्रों पर पूरा हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी 6 केंद्रों पर कुल 5246 प्रथम मतदान पदाधिकारियों एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया.चुनाव आयोग के निदेशानुसार सभी पीठासीन पदाधिकारियों को मॉक पोल करा कर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया. गौरतलब हो कि चुनाव कार्य के निर्वाचन संचालन के लिए कुशल कर्मियों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है. जिले में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए कुल 301 कुशल मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं. इनके मार्गदर्शन में सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षणोपरांत सभी कर्मियों से फीडबैक प्राप्त किया गया साथ ही उनके बीच मतदान के लिए फॉर्म 12 का भी वितरण किया गया. जिले में चुनाव कार्य के लिए चिन्हित 23246 मतदान कर्मियों को प्रथम चरण में प्रशिक्षित किया गया है. इसके लिए चिन्हित छह केंद्रों पर दो पालियों में 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को जिला स्कूल पूर्णिया में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भ्रमण कर प्रशिक्षण दे रहे मास्टर प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. गुरूवार तक कुल 23 हजार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. फोटो- 9 पूर्णिया 19- प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेने पहुंचे डीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन