73 मध्य विद्यालय के गणित व विज्ञान के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड स्थित बीआरसी भवन सभागार में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के लिए कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया .प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विपिन पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में प्रखंड के सभी 73 मध्य विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया. कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बीइओ विपिन पासवान ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग कार्यक्रम शुरू किया है. इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान और गणित जैसे विषयों को बच्चों के लिए सहज, सरल और प्रभावी बनाना है. स्कूलों में गणित एवं विज्ञान विषय को प्रयोग के माध्यम से प्रोजेक्ट बेस्ट बनाकर बच्चों को बताया जायेगा तथा विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित की शिक्षा उनके दिनचर्या में हो रही घटनाओं को जोड़कर बताया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्य कामेश्वर प्रसाद विश्वास व प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया. मौके पर लेखपाल विजय झा, प्रखंड टीम के सदस्य धीरज कुमार गुप्ता, एचएम मविपैठानटोली, राधा कुमारी मवि डहुआवाड़ी, मनोज कुमार मवि दुलालगंज सहित अन्य शिक्षक प्रतिॆभागी के रूप में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन