मां दुर्गा सरस्वती मंदिर में त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला शुरू
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Apr 2026 7:15 PM
बीकोठी
बीकोठी. प्रखंड मुख्यालय स्थित मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर बड़हरा कोठी के प्रांगण में त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला बुधवार से शुक्रवार तक चलेगी जिसमें वार्षिक कार्य योजना का निर्माण करना, बच्चों का सर्वांगीण विकास,समिति विकास, अभिभावक विकास , अभिभावक संपर्क , आचार्य विकास पर गहन चिंतन मनन होना है. वार्षिक आचार्य कार्यशाला के उदघाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अबधेश जायसवाल ,पूर्णिया संकुल संयोजक सह कोषाध्यक्ष विंदेश्वरी महतो , प्रधानाचार्य संजय कुमार झा एवं धमदाहा शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मिथिलेश पोद्दार, शिवशंकर ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया . अध्यक्ष अवधेश जायसवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु आचार्यों का अहम योगदान है. आचार्य विद्यालय के रीढ़ होते हैं आचार्यों को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठापूर्वक कार्य करना चाहिए. आचार्यों को नया प्रयोग करते रहना चाहिए. साथ ही स्वाध्याय जरूरी है. संकुल संयोजक विंदेश्वरी महतो ने कहा कि अभिभावक संपर्क,समय का पालन एवं अनुशासन का होना जरूरी है. शिक्षक तो बिल्कुल कुंभकार के समान होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










