घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 15 Nov 2025 6:31 PM
पूर्णिया
पूर्णिया.घर के बाहर खड़ी एक हीरो ग्लैमर बाइक बीआर 11 एजी 1297 की चोरी हो गई.घटना शनिवार की दोपहर मरंगा थाना क्षेत्र के सुदिन चौक के महामाया कॉलोनी स्थित गली में हुई.पीड़ित बाइक मालिक महामाया कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने घटना के संबंध में थाना में आवेदन दिया है.पीड़ित ने बताया कि उसकी बाइक उसके घर के सामने खड़ी थी और हैंडल लॉक था.दोपहर में घर से बाहर निकला तो देखा कि बाइक गायब थी.काफी खोजबीन के बाद थाना में आवेदन दिया गया है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










