PURNIA :सुखसेना में हवन के साथ सवा लाख महादेव पूजन का हुआ समापन

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
PURNIA :सुखसेना में हवन के साथ सवा लाख महादेव पूजन का हुआ समापन

पूर्णिया जिले के बीकोठी प्रखंड के सुखसेना गांव स्थित प्रसिद्ध महादेव स्थान में तीन दिनों से चल रहे सवा लाख महादेव पूजन का वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन आहुति के साथ विधिवत समापन हो गया.

विज्ञापन

पूर्णिया के बीकोठी से अरविंद कुमार जायसवाल की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के बीकोठी प्रखंड के सुखसेना गांव स्थित प्रसिद्ध महादेव स्थान में तीन दिनों से चल रहे सवा लाख महादेव पूजन का वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन आहुति के साथ विधिवत समापन हो गया. धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. पूजन एवं हवन कार्यक्रम में पंडित हेमन झा, केदार झा, किशोर मिश्र, रघुवंश झा, प्रकाश मिश्र, विनोद मिश्र समेत अन्य ग्रामीण पंडितों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी. समापन के मौके पर पूजा समिति की ओर से कुमारी कन्याओं एवं बटुकों को भोजन कराने के साथ दक्षिणा भी प्रदान की गयी. पूजा समिति के कोषाध्यक्ष सुमन कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष बैशाख माह में ग्रामीणों के सहयोग से सवा लाख महादेव पूजन का आयोजन किया जाता है. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया. उन्होंने बताया कि महादेव पूजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार झा, सचिव विनोद मिश्र, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार झा, कुणाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बउवा कुमार, आशो कुमार, हरिनारायण मिश्र, सुबोध कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन