PURNIA मौसम ने बदला करवट, बादलों के बीच से निकली धूप
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 10:40 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले चार दिनों के बाद मौसम ने करवट लिया है. आंधी-बारिश की प्रबल संभावनाओं और अलर्ट के बीच रविवार को आसमान साफ है और धूप भी निकल आयी है.
विज्ञापन
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट
:
पिछले चार दिनों के बाद मौसम ने करवट लिया है. आंधी-बारिश की प्रबल संभावनाओं और अलर्ट के बीच रविवार को आसमान साफ है और धूप भी निकल आयी है. जब बादलों की परत थोड़ी हटती है, तो धूप निकल आती है जिससे उमस का अहसास होता है. वैसे, पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में रविवार के लिए येलो अलर्ट का संकेत भी है. यह अलग बात है कि रविवार की सुबह धूप के बीच चल रही हवा गुलाबी ठंड का अहसास करा रही है. पिछले कई दिनों के बाद रात में बारिश नहीं हुई और बिजली की आपूर्ति भी बहाल रही जिससे लोगों को काफी राहत मिली. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बतायी गई है जबकि सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश और तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










