ARARIA /PURNIA पिकअप व टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
ARARIA /PURNIA पिकअप व टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अररिया जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सवारी ले जा रहे टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

अररिया जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सवारी ले जा रहे टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं, घटना बीती रात की है., मृतक की पहचान अररिया जिले के परवाहा सिमराहा के निवासी 60 वर्षीय भुटाय ऋषिदेब के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि भूटाय ऋषिदेब अपने ग्रामीणों के साथ परवाहा हटिया से घर परवाहा टेंपू से जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टेंपू को सीधी टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रानीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उनकी स्थिति नाजुक स्थिति को देखते हुए अररिया सदर हॉस्पिटल रेफर किया. यहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन