PURNIA कोसी बराज की सुरक्षा को लेकर काठमांडू में भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों की बैठक,कई मुद्दों पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
PURNIA कोसी बराज की सुरक्षा को लेकर काठमांडू में भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों की बैठक,कई मुद्दों पर बनी सहमति

भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (जेसीकेजीपी) की 11वीं बैठक में कोसी बराज के सुचारु संचालन और सुरक्षा को लेकर भारत और नेपाल के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :

भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (जेसीकेजीपी) की 11वीं बैठक में कोसी बराज के सुचारु संचालन और सुरक्षा को लेकर भारत और नेपाल के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है. काठमांडू में आयोजित दो दिवसीय बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कोसी और गंडक परियोजनाओं से जुड़े लंबे समय से लंबित तकनीकी और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में दोनों देशों ने कोसी बराज पर संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जतायी. विशेष रूप से बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा लकड़ी निकालने, मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बराज संचालन प्रभावित होता है, जिसे रोकने का आश्वासन नेपाल ने दिया है.इसके अलावा बराज पर वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही को देखते हुए गति नियंत्रण के लिए संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक उपाय लागू किए जाएंगे. इससे न केवल बराज की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि इसके संचालन में भी सुधार आएगा.बैठक में नेपाल क्षेत्र में स्थित कोसी बराज, पूर्वी और पश्चिमी तटबंधों तथा संबंधित संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी सहमति बनी. साथ ही, परियोजना से जुड़े वाहनों पर स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे कर को द्विपक्षीय समझौते के विरुद्ध बताते हुए इसे समाप्त करने की दिशा में नेपाल ने कार्रवाई का भरोसा दिया.भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिहार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया, जबकि नेपाली पक्ष का नेतृत्व जलश्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने किया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन