इंटरनेशनल कांफ्रेंस में कुलपति ने दिया व्याख्यान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Jan 2026 7:25 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआइटी पटना

विज्ञापन

पूर्णिया. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआइटी पटना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 29 से 31 दिसंबर वेटलैंड्स एंड वाटर रिसोर्सेस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कीनोट स्पीकर के रूप में सहभागिता की . कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने ड्रिप इरिगेशन में मृदा आर्द्रीकरण पैटर्न का संख्यात्मक मॉडलिंग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सतत विकास के लिए जल संसाधन प्रबंधन, आर्द्रभूमि संरक्षण तथा आधुनिक तकनीकी समाधानों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के व्याख्यान को विशेष सराहना मिली और इसे अकादमिक-अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया. सम्मेलन के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने जल संसाधन, आर्द्रभूमि संरक्षण और सतत विकास से जुड़े विविध विषयों पर विचार साझा किए. इस सम्मेलन के लिए एनआईटी पटना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचएजी प्रोफेसर एवं कॉन्फ्रेंस चेयर प्रो. डॉ. रमाकर झा ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति का स्वागत किया. यह सहभागिता पूर्णिया विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी सशक्त उपस्थिति को रेखांकित करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन