सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, धार्मिक महत्व वाले स्थलों के विकास पर जोर

ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधि
Hajipur News : हाजीपुर: वैशाली के समग्र विकास को लेकर प्रशासन से की गई पहल
Hajipur News (दीपक कुमार श्रीवास्तव) : वैशाली के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व वाले स्थलों के विकास तथा स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री, जिला पदाधिकारी तथा वैशाली के विधायक को सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि वैशाली स्थित ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करणी (खरौना पोखर) का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है, लेकिन यहां सदियों से हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है तथा छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं. इसलिए पोखर के चारों ओर स्थायी छठ घाटों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है.
जलभराव और बाढ़ की समस्या को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली पर्यटन क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या को भी प्रमुखता से उठाया. ज्ञापन में कहा गया कि पर्यटन संरचनाओं के निर्माण के कारण प्राकृतिक जल निकासी मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे पर्यटन क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे ग्रामीणों का जनजीवन और कृषि फसलें प्रभावित होती हैं. अतः स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.ज्ञापन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप पूर्ण रूप से निर्मित वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन को शीघ्र मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग की गई. इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी. इसके अलावा वैशाली को लोकतंत्र की जननी बताते हुए स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर यहां राजकीय समारोह आयोजित करने की मांग भी की गई.
सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की उठी मांग
ज्ञापन में सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के साथ पर्यटन थाना, डिग्री कॉलेज और स्टेडियम की स्थापना की भी मांग रखी गई. प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली रेलवे स्टेशन से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लिए अंतर्राज्यीय ट्रेनों का परिचालन शुरू करने तथा ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान का समय सरकारी कार्यालयों के कार्य समय के अनुरूप निर्धारित करने की मांग की. साथ ही पर्यटन स्थलों पर आश्रित लोगों के लिए आजीविका एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया. ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से वैशाली के पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा.
Also Read : गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में बेड की भारी कमी, एक बेड पर दो मरीजों का इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










