तल्ख रहे सूरज के तेवर, उमस भरी गर्मी ने दिन भर सताया

Updated:
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी ने दिन भर सताया

विज्ञापन

पूर्णिया. मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. शुक्रवार को सूरज के तेवर तल्ख रहे और उमस भरी गर्मी ने दिन भर सताया पर शनिवार का मौसम क्लाउडी रहेगा जबकि रविवार को बारिश झेलने की नौबत आ सकती है. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स के मुताबिक तीन से छह मई के बीच बारिश या धूल भरीआंधी आ सकती है.मौसम विभाग की मानें तो 3 मई से कुछ भागों में तेज रफ्तार हवा, वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है. अधिकांश भाग में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है.इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 35.0 एवं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इस बीच, सूरज के तल्ख तेवर के साथ शुक्रवार की सुबह हुई पर हवा में नमी बनी रही जिससे लोगों को काफी राहत मिली. मौसम इंडेक्स के अनुसार, शनिवार से मौसम में बदलाव के बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने बारिश के दौरान किसानों से सतर्क रहने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन