टी-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में पब्लिक टीम ने एक रन से पुलिस टीम को हराया
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Jan 2026 6:07 PM
केनगर
केनगर. पुलिस पब्लिक सप्ताह पर केनगर थाना पुलिस ने विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा स्थित रमेश विजया लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में पुलिस बनाम पब्लिक के बीच टी-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पब्लिक टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 83 रन बनाये.वही लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस टीम 12 ओवर में 9 विकेट गंवाकर महज 82 रन ही बना पायी. निर्णायक मंडली में शामिल विद्या विहार आवासीय विद्यालय के संस्थापक राजेश मिश्रा एवं अन्य गण्यमान्य लोगों ने पुलिस टीम से 1 रन अधिक बनाने वाले पब्लिक टीम को विजयी घोषित कर दिया. साथ ही विजेता एवं उप विजेता टीम को शिल्ड कप देकर हौसला अफजाई भी की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस पब्लिक सप्ताह का कार्यक्रम समाज में पुलिस से पब्लिक का व्यवहार नजदीकी लाने का मुख्य उद्देश्य है. साथ ही पुलिस प्रशासन की इस पहल पर सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया.इस मौके पर केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आर्दश कुमार उर्फ गोलू दिगम्बर, मो. इमतियाज गुल, के के सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










