समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 7:00 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बाल भारती उत्कर्मित मध्य विधालय सरसी में बुधवार को प्रधानाध्यापक परिमल कुमार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामधारी सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक डॉ दिलीप कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक परिमल कुमार सिंह और उनकी पत्नी रूबी सिंह को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, शॉल, माला, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह और धार्मिक ग्रंथ भी भेंट किये गये. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षक को यादगार विदाई दी. इस अवसर पर रामधारी सिंह ने कहा कि परिमल कुमार सिंह ने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार और अनुशासन भी सिखाया. उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी पूरी तरह से सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर समाज का मार्गदर्शन करता रहता है. मौके पर डॉ दिवाकर, दीपक कुमार,सुनीता सिन्हा, ज्योतिष कुमार, बेबी कुमारी, मंजू कुमारी,नूतन कुमारी, ग्रामीण सरसी पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार सिंह राजेश सिंह, रवि सिंह, अम्बेश कुमार बब्बू, ओम प्रकाश गुप्ता, कुलदीप जैन, बौद्ध प्रकाश बुद्धन, दीपू सिंह, आनंद मोहन झा एवं कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन