नववर्ष सहयोग के अध्यक्ष ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
नववर्ष  सहयोग के अध्यक्ष ने किया रक्तदान

रक्तदान कर मानवता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की

विज्ञापन

पूर्णिया: नव वर्ष का स्वागत अगर किसी जरूरतमंद को जीवनदान देकर किया जाए, तो इससे बड़ा उत्सव कोई नहीं हो सकता. जब अधिकांश लोग नए साल के जश्न में पिकनिक, पार्टियों और होटलों में नए साल का जश्न मना रहे थे, उस समय सामाजिक संगठन सहयोग के अध्यक्ष समाजसेवी डॉक्टर अजीत कुमार ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान कर मानवता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की. डॉक्टर अजीत के इस कदम से न केवल एक जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका, बल्कि युवाओं के बीच सेवा और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी गया. उन्होंने कहा कि नव वर्ष का स्वागत यदि किसी जरूरतमंद की मदद से हो, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. रक्तदान समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह किसी के लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार बन सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन