चार वारंटी को केनगर थाना पुलिस ने पकड़ा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Feb 2026 6:24 PM
केनगर
केनगर. विभिन्न मामलों में अभियुक्त रहे चार वारंटी को सोमवार को केनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियो में थानाक्षेत्र के ही बेलारिकावगंज पंचायत अंतर्गत जोका जलमर्यी टोला निवासी 45 वर्षीय कुल्ला मिस्त्री एवं बालू घाट टोला निवासी 28 वर्षीय विकास चंन्द्र दास तथा नया टोला रिकावगंज गांव निवासी 23 वर्षीय रविन्द्र कुमार और 21 वर्षीय ज्योतिष कुमार है. वे थाना कांड से लंबे समय से फरार चल रहे थे जिन्हें न्यायालय से जारी वारंट के निर्देशानुसार गिरफ्तार किया गया . साथ ही सभी गिरफ्तार वारंटियो को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










