ePaper

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

Updated at : 08 Oct 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

36 वीं वार्षिक एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन

36 वीं वार्षिक एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता पूर्णिया. लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, थाना चौक, पूर्णिया में चल रही 36 वीं वार्षिक एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक और फील्ड इवेंट्स का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. फाइनल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया, इसके परिणामस्वरूप कुछ करीबी मुकाबले हुए और कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी टूटे. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ख्यालीराम के दीप प्रज्वलन एवं वंदना साथ आरम्भ हुई. इस मौके पर लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा,लोक शिक्षा समिति के खेलकूद मार्गदर्शक कृष्णा कुमार प्रसाद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बुधवार को हुई प्रतियोगिता प्रातः 6 बजे से आरंभ हुई. तरुण वर्ग एवं किशोर वर्ग भैया का 5000 मीटर पैदल चाल,तरूण एवं किशोर वर्ग बहनों का 3000 मीटर पैदल चाल, 1500 मीटर,800 मीटर,600 मीटर दौड़,400 मीटर,200 मीटर दौड़ ,100 मीटर दौड़,गोला फेंक,लम्बी कूद,,400 मीटर,110 मीटर,100 मीटर,80 मीटर,बाधा दौड़,भाला फेंक, त्रिकूद, सहित लंबी कूद, ऊंची कूद तथा चक्का फेंक जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया. खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी.अंडर 14 वर्ग(भैया), 100 मीटर रेस में शौर्य गुप्ता, दर्शन नगर, छपरा, सारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही अंडर 14 गर्ल्स में रतनपुर, टुंडी की रहने वाली चांदनी मुर्मू ,शॉट पुट 3 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर 17(भैया) वर्ग में अशोक नगर,धनसर, धनबाद के रहने वाले वेद प्रकाश शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 5000 मी. वॉक रेस में विजय हाता,गौशाला रोड, सिवान के समर कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया. जैवलिन थ्रो 700 ग्राम में अशोक नगर,धनसर, धनबाद के आयुष कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किये एवं लॉन्ग जंप वर्ग में लोहरदगा,झारखंड, के रहने वाले कमलेश उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वही अंडर 17(गर्ल्स) के जैवलिन थ्रो 500 ग्राम में फारबिसगंज,अररिया की हर्षिता संज एवं लॉन्ग जंप में मोरहाबादी,रांची, झारखंड की रहने वाली अलीशा उरांव प्रथम स्थान प्राप्त की. अंडर 19 भैया 200 मीटर रेस में पुरानीगंज, मुंगेर के अमृत राज सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र एवं विद्यालय का मान बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन