PURNIA : तीन विषयों को छोड़ पूर्णिया विवि ने जारी किया पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : तीन विषयों को छोड़ पूर्णिया विवि ने जारी किया पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया .

विज्ञापन

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट :

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया . कुल 22 विषयों में से 19 विषयों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है.विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि गणित, जन्तु विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों का परीक्षा परिणाम तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र प्रकाशित कर दी जाएगी.परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शेष विषयों के परिणाम भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे.विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन