अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2’ कार्यक्रम, प्लेसमेंट सहायता भी मिलेगी

Updated:
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में उदघाटन सत्र में जानकारी देते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 'स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2' प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है. यह कार्यक्रम रोजगारपरक कौशल विकास और प्लेसमेंट सहायता पर केंद्रित है.

विज्ञापन

पूर्णिया : राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण इनोवेशन कम्स जॉइंटली द्वारा इन्फोसिस सीएसआर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है.

विज्ञापन

रोजगारपरक कौशल का दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार तकनीक, समूह चर्चा, रिज्यूमे लेखन, डिजिटल दक्षता, कार्यस्थल पर व्यवहार, समस्या समाधान क्षमता सहित अन्य रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे. साथ ही प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी.

तकनीकी ज्ञान के साथ व्यवहारिक कौशल भी जरूरी : प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मूनिम लतीफ़ी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और संचार कौशल भी सफलता की कुंजी हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रोजगार क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेकर इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

मॉक इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन से होगा समग्र विकास

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. अमन कुमार राजन ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्य संस्कृति और चयन प्रक्रिया के अनुरूप तैयार करेगा. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, व्यावहारिक गतिविधियां और करियर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद महाविद्यालय में विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर मिल सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन