पूर्णिया कॉलेज में जिलास्तरीय आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन

- अव्वल आये प्रतिभागियों के साथ पदाधिकारी व प्राध्यापकगण | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

पूर्णिया कॉलेज में जिलास्तरीय आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का समापन पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में जिला स्तरीय आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. यह प्रशिक्षण 8 जुलाई से पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में संचालित हुआ. प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए प्रतिभागियों में प्रथम स्थान स्वाति प्रिया, द्वितीय स्थान बंटी कुमार, तृतीय स्थान रीती कुमारी ,चौथ पूनम कुमारी, पंचम खुशी कुमारी, छठा स्थान अनुष्का शर्मा, सातवां विभा कुमारी, आठवां किरण कुमार सिंह, नौवां पायल कुमारी तथा दसवां स्थान धीरज कुमार ने प्राप्त किया. इस मौके पर पूर्णियां कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एसडीआरएफ टीम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे . मंच संचालन प्रो. अमृता सिंह ने किया. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के पदाधिकारी राजेश सर्वनारायण झा ने स्वागत भाषण दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन इकाई द्वितीय की पदाधिकारी डॉक्टर कंचन कुमारी ने किया. परिचय- अव्वल आये प्रतिभागियों के साथ पदाधिकारी व प्राध्यापकगण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन