कानून पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, पूर्णिया BMT लॉ कॉलेज को मिली 240 सीटों पर एडमिशन की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

बीएमटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य आशुतोष ठाकुर | Prabhat Khabar Network

बीएमटी लॉ कॉलेज, पूर्णिया को सत्र 2026-27 के लिए 240 सीटों पर नामांकन हेतु भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) से एक्सटेंशन ऑफ अप्रूवल मिल गया है. यह स्वीकृति 3 वर्षीय एलएलबी (120 सीटें) और 5 वर्षीय बीए एलएलबी (120 सीटें) पाठ्यक्रमों के लिए है.

विज्ञापन

पूर्णिया : बीएमटी लॉ कॉलेज, पूर्णिया को सत्र 2026-27 में कुल 240 सीटों पर नामांकन के लिए भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI), नई दिल्ली से एक्सटेंशन ऑफ अप्रूवल मिल गया है. यह मंजूरी विधि शिक्षा के निर्धारित मानदंडों और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

LLB और BA-LLB में 120-120 सीटें

कॉलेज के प्राचार्य आशुतोष ठाकुर ने बताया कि बीसीआई की स्वीकृति के अनुसार सत्र 2026-27 में कुल 240 विद्यार्थियों का नामांकन किया जा सकेगा. इसमें 3 वर्षीय LLB पाठ्यक्रम में 120 सीटें और 5 वर्षीय BA-LLB पाठ्यक्रम में 120 सीटें शामिल हैं.

पाठ्यक्रमस्वीकृत सीटें
3 वर्षीय LLB120
5 वर्षीय BA-LLB120
कुल240

पूर्णिया विश्वविद्यालय से भी मिली अनुमति

प्राचार्य ने बताया कि बीसीआई की मंजूरी के साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भी कॉलेज को सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित सीटों पर नामांकन की अनुमति प्राप्त है.

उन्होंने कहा कि कॉलेज की ओर से नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा पर जोर

प्राचार्य आशुतोष ठाकुर ने कहा कि बीएमटी लॉ कॉलेज गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. छात्र हित में आवश्यक शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. आगामी सत्र में विधि शिक्षा के स्तर को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जाएंगे.

यह भी पढ़ें : पूर्णिया के रोजगार मेले में पहुंचे 10 हजार अभ्यर्थी और 50+ कंपनियां, 7,882 चयनित : सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन