नए थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने संभाली मुफस्सिल थाना की कमान, कहा - कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित मुफस्सिल थाना को नए थानाध्यक्ष मिल गए हैं. विवेक कुमार ने पदभार ग्रहण करते हुए कानून व्यवस्था को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है. उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और शराब तस्करी पर विशेष निगरानी का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित मुफस्सिल थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में विवेक कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाएगा.

शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर विशेष नजर

उन्होंने कहा कि शराब तस्करी, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन