छात्र राजद ने बैसा प्रखंड में किया संगठन का विस्तार

Updated:
विज्ञापन
छात्र राजद ने बैसा प्रखंड में किया संगठन का विस्तार

छात्र राष्ट्रीय जनता दल

विज्ञापन

पूर्णिया. छात्र राष्ट्रीय जनता दल की बैसा प्रखंड इकाई की बैठक की अध्यक्षता छात्र राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने की. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारी और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को लेकर गहन चर्चा हुई. बैठक में बैसा प्रखंड प्रभारी के पद पर रजी अनवर को और प्रधान महासचिव के रूप में राजू कुमार को मनोनीत किया गया. इसके साथ ही दायरन, सबा ज़फर, नासिर, गुफरान, सान उमर, अशरफ, आसिम अमन, नियाज, गुलाब और सान प्रवाज को भी विभिन्न पदों पर संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई. इस अवसर पर 27 जुलाई को पूर्णिया स्थित आर्ट गैलरी में आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी गई. बैठक में बायसी प्रखंड अध्यक्ष इकबाल हुसैन और अमौर प्रखंड अध्यक्ष अबु नसर भी विशेष रूप से मौजूद रहे. संगठन विस्तार के अंतर्गत अमौर प्रखंड प्रभारी पद पर मुशर्रफ की नियुक्ति की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन