जानकीनगर में पुलिस चालक से मारपीट: 55 अज्ञात समेत 4 पर प्राथमिकी, शराब पीने के आरोप में चालक भी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पुलिस गश्ती गाड़ी के चालक का कॉलर पकड़े लोग  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जानकीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती वाहन और बाइक की टक्कर के बाद उग्र भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी। इस मामले में 4 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शराबी हालत में वाहन चलाने के आरोप में गश्ती वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती वाहन की बाइक से टक्कर के बाद हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस गश्ती वाहन के चालक की पिटाई के मामले में चार नामजद और 50-55 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में गश्ती वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

बाइक से टक्कर के बाद भड़की भीड़

जानकारी के अनुसार बीती रात पूर्णिया-सहरसा एनएच-107 पर जानकीनगर थाना की गश्ती गाड़ी मुरलीगंज की ओर से लौट रही थी. इसी दौरान जानकीनगर बस पड़ाव से पश्चिम एक बाइक में गश्ती वाहन की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और गश्ती वाहन का पीछा कर बस पड़ाव से पूर्व उसे रोक लिया.

गश्ती वाहन चालक की कर दी पिटाई

उग्र भीड़ ने गश्ती वाहन के चालक को नीचे उतारकर उसकी पिटाई कर दी. स्थिति बिगड़ती देख वाहन में मौजूद पुलिस जवान पीछे हट गए. सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकालकर थाना ले आए.

दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई

प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चालक की पिटाई के मामले में चार नामजद और 50-55 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जांच के दौरान गश्ती वाहन चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

एक आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में जानकीनगर, बनमनखी, सरसी, चकमका ओपी और रूपेश्वरी ओपी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर खूंट गांव निवासी नामजद आरोपी सिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन