शोकाकुल परिजनों से सांसद ने की मुलाकात, किया 25 हजार तत्काल मदद

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 6:03 PM

विज्ञापन

किया 25 हजार तत्काल मदद

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामबाग चौक, वार्ड संख्या- 30 निवासी स्वर्गीय अशोक राम के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मौके पर मृतक के परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे हरसंभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े हैं. सांसद ने शोभा देवी से आग्रह किया कि वे इस राशि से कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करें, ताकि परिवार के भरण-पोषण में सहारा मिल सके.सांसद ने कहा कि समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना भी उतना ही आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी इस परिवार की स्थिति पर नजर रखेंगे और यदि किसी सरकारी योजना या अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी, तो उसे उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, नगर प्रतिनिधि वैश खान, अशोक दास, पंकज साह, शंकर सहनी,करन यादव, मो समिउललाह, संगम यादव, मो दिलखुश आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन