सांसद ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 7:12 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके समस्त परिवार तथा झारखंड की जनता के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की.सांसद पप्पू यादव ने झारखंड सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य विकास की तेज़ रफ्तार की ओर अग्रसर हुआ है.मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने मनिहारी और साहेबगंज के बीच बन रहे महत्वपूर्ण पुल के निर्माण की गुणवत्ता और कार्य में तेजी लाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल झारखंड बल्कि बिहार और सीमांचल क्षेत्र के लिए भी आवागमन और आर्थिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पुल निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए. देवघर सहित झारखंड के अन्य क्षेत्रों में विकास की जरूरतों पर भी चर्चा हुई. सांसद ने कहा कि वे हमेशा हेमंत सोरेन और झारखंड के हितों के साथ खड़े रहेंगे और चाहते हैं कि राज्य और पार्टी दोनों को राष्ट्रीय पहचान मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










