स्नातक नामांकन को पूर्णिया विवि में मेरिट लिस्ट की कवायद शुरू

Updated:
विज्ञापन
स्नातक नामांकन को पूर्णिया विवि में मेरिट लिस्ट की कवायद शुरू

पूर्णिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. सीमांचल के 34 कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को मेरिट लिस्ट की तैयारी पूर्णिया विवि ने शुरू कर दी है. विवि के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को मेरिट लिस्ट की घोषणा होगी. 15 जुलाई से नामांकन प्रारंभ किया जायेगा. जबकि 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025–2029 में कुल 55, 200 सीट हैं. जबकि नामांकन के लिए 59 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर अप्लाई किया है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर सफलतापूर्वक नामांकन प्रक्रिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन