पूर्णिया में 68.32 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक लाख से अधिक नकद बरामद

Updated:
विज्ञापन
फोटो. जानकारी देते पुलिस  | Prabhat Khabar Network

जानकारी देते पुलिस | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया जिले की रौटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 68.32 ग्राम स्मैक और ₹1,07,850 नकद के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

पूर्णिया : मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूर्णिया जिले की रौटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68.32 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1,07,850 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद सदाम अंसारी एवं मोहम्मद शहबाज अंसारी, दोनों निवासी बालू टोला, थाना रौटा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है. पुलिस को 21 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपने घर से स्मैक का अवैध कारोबार कर रहे हैं.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बायसी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. बुधवार को दोनों के घर पर विधिवत छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 68.32 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1,07,850 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए. मौके से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में कबूला स्मैक कारोबार

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है. जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार मोहम्मद सदाम अंसारी के विरुद्ध वर्ष 2023 में रौटा थाना कांड संख्या 88/23 के तहत एनडीपीएस अधिनियम का मामला पहले से दर्ज है.

रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बरामद स्मैक, नकद राशि और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है. दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. छापेमारी दल में रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार यादव, तकनीकी शाखा पूर्णिया की टीम तथा रौटा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन