अमौर पुलिस ने दो कारों से 282 लीटर बीयर बरामद की, तीन तस्कर गिरफ्तार

Author Sunil Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

फोटो - गिरफ्तार अभियुक्त, जब्त शराब व कार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया जिले की अमौर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विशेष अभियान के तहत दो कारों से 282 लीटर अवैध बीयर जब्त की गई है. इस मामले में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Liquor Smuggling: पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूर्णिया जिले की अमौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चारपहिया वाहनों से 282 लीटर अवैध बीयर बरामद की है. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहन जब्त कर लिए. मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

अमौर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती एवं छापेमारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान दोनों वाहनों से कुल 282 लीटर बीयर बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोठिया गंगैली वार्ड संख्या-08 निवासी टुलाई कुमार विश्वास उर्फ अशोक कुमार, रंजीत कुमार विश्वास तथा अजय कुमार विश्वास के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ अमौर थाना कांड संख्या 324/26 दर्ज किया गया है.

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जब्त बीयर और दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है.

छापेमारी टीम में शामिल रहे ये अधिकारी

Liquor Smuggling: इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष अनंत राम, पुलिस अवर निरीक्षक बंशभूषण कुमार, सशस्त्र पुलिस बल तथा ग्रामीण पुलिस शंकर कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन