उपमहापौर ने की सुख-समृद्धि व शांति की कामना

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 6:53 PM

विज्ञापन

नेवालाल चौक के नजदीक बसंत बिहार में नये हनुमान मंदिर की स्थापना के अवसर पर नगर की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता व भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बसंत बिहार के लोगों के लिए सुख-समृद्धि व शांति की कामना की.

विज्ञापन

पूर्णिया. नेवालाल चौक के नजदीक बसंत बिहार में नये हनुमान मंदिर की स्थापना के अवसर पर नगर की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता व भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बसंत बिहार के लोगों के लिए सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के जनार्दन सिंह, शंभू चौधरी, मंटू चौधरी, अंकुश सिंह, छोटू सिंह, विकास सिंह, नितेश राय आदि मौजूद थे. उपमहापौर ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी की भक्ति हमें शक्ति, साहस और सेवा का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि इस मंदिर की स्थापना से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन