उपमहापौर ने संकट मोचन पंचमुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 5:53 PM
हनुमान जन्मोत्सव
पूर्णिया. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने स्थानीय गुलाबबाग जीरो माइल स्थित श्री संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उपमहापौर ने भगवान श्री हनुमान जी से नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. उपमहापौर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को सशक्त और संगठित बनाया जा सकता है.पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किये. उपमहापौर ने सभी नागरिकों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया. कार्यक्रम में गुलाबबाग के सभी व्यवसाईयों का सहयोग समर्पण और सेवा देखने योग्य था. इसके अलावा मंदिर सेवा में समाजसेवी दिलीप, राजेश सिंह, देवेन्द्र कुमार, मनोज साह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










