मखाना खेत में पानी में उफनाता मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 May 2026 5:32 PM
मुफस्सिल थानाक्षेत्र में खखरेली का वाकया
– मुफस्सिल थानाक्षेत्र में खखरेली का वाकया, घास काटने गयी महिला ने देखा तो मचाया शोर पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र में खखरेली स्थित वीआइपी राइस मिल के पीछे शुक्रवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मखाना खेत में पानी के बीच एक बुजुर्ग का शव उपलाता हुआ बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष बतायी जा रही है.स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला घास काटने के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उसकी नजर पानी में उपला रहे शव पर पड़ी. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ एसआई परमजीत कुमार एवं एसआई नितिन कुमार भी मौजूद थे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने में जुट गई. हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी . पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










