मध्य विद्यालय मंझेली हाट में चलाया तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 May 2026 5:56 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मंझेली हाट में तम्बाकू मुक्त विद्यालय बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां करायी गयी तथा तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों और दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने चार्ट पेपर पर आकर्षक चित्र बनाकर तम्बाकू निषेध का संदेश दिया. बच्चों ने विद्यालय परिसर एवं वर्ग कक्षों में पोस्टर लगाकर सभी को तम्बाकू सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बच्चों से अपील की गई कि वे अपने घर और आसपास के लोगों को भी तम्बाकू मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक करें. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर ने कहा कि तम्बाकू सेवन शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में नियमित साफ-सफाई, रंग-रोगन और चेतना सत्र के माध्यम से बच्चों को नशा से दूर रहने की सीख दी जाती है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, निरोग और अच्छा व्यक्तित्व विकसित किया जा सकता है. कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन